नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित अपने कक्ष में प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेण्डर-2020 का विमोचन किया।

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित अपने कक्ष में प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेण्डर-2020 का विमोचन किया। डॉ. डहरिया ने इस मौके पर कोषालयीन कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कर्मचारियों को जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने अपील की। इस अवसर पर कोषालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह ठाकुर सहित शशिकांत झा, राहुल मिश्रा, गौरव द्विवेदी, रूपेन्द्र कुमार साहू, प्रताप ठाकुर, सु उषा किरण यादव तथा अन्य सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here