राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के सोमनी में संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। घटना में दुकान में रखे करीब 400 पेटी शराब के जलने की जानकारी सामने आई है। आगजनी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामल दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमनी के सांकरा रोड में स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान से शनिवार सुबह राहगीरों ने धुआ उड़ते देखा। लोगों द्वारा दुकान के पीछे आवास में रहने वाले वहां के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। कर्मचारी ताला खोलकर देखे तो दुकान में भीषण आग लगी हुई थी।

घटना की जानकारी तत्काल सोमनी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी फायर ब्रिग्रेड को दी गई। राजनांदगांव से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि दमकल की टीम पहुंचने तक दुकान के अंदर रखे करीब 400 पेटी शराब पूरी तरह जल गया था। आगजनी की घटना किस वजह से हुई कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here