अबूझमाड़ के आदिवसियों के पास आज भी नहीं है पट्टा

कांंकेर। कांकेर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में किया गया, जहां प्रदेश के तीन कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा, प्रेमसाय सिंह टेकाम और अमरजीत भगत मौजूद थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने नागरिकता संशोधन कानून पर कड़ी टिप्पणी करते हुए इसे आदिवासियों के लिए नुकसानदायक बताया मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि, अबूझमाड़ के आदिवसियों के पास आज भी पट्टा नहीं है वो आज भी घूम-घूम कर काम करके जीवन चला रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि बस्तर के कई इलाकों में सालों से स्कूल बंद थे। ऐसे लोगों का रिकॉर्ड कहां से मिलेगा। वहीं उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को आदिवासियों के लिए काला कानून बताया है।

नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज ठाकुर और उपाध्यक्ष मकबूल खान को कलेक्टर के एल चौहान ने शपथ दिलवाया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होने वाले थे, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण अंतिम समय में उनाका दौरा रद्द हो गया, जिसके बाद तीन कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here