file photo

हत्यारी पत्नी और बहन को गिरफ्तार कर किया गया जेल दाखिल

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गतं शुक्रवार को बड़े तुमनार निवासी फग्गुराम ने अपने बेटे अर्जुन के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस की टीम ने जांच की तो युवक की लाश गांव के बाहर खेत में मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच में मिले सुराग के आधार पर पत्नी और बहन से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपराध काबुल कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक अर्जुन को उसी की पत्नी और बहन ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस को पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी पुष्पा और बहन तुलसी ने बताया कि मृतक अर्जुन आए दिन शराब पीकर आता था और परिवार के लोगों से गाली गलौज करते हुए मारपीट करता था। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को दोनों ननद-भाभी मेला देखने दंतेवाड़ा गए हुए थे, लेकिन जब लौटे तो दोनों को अर्जुन ने जमकर फटकार लगाई। यही बात दोनों को नागवार गुजरी और आक्रोश में आकर एक संगीन जुर्म को अंजाम दे डाला।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 08 बजे अर्जुन और उसकी पत्नी पुष्पा को टहलते देखा गया था, लेकिन कुछ देर बाद पुष्पा अकेली घर लौट गई। इतना सुनते ही शक की सुई पुष्पा की ओर घूम गई। कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर पुष्पा और उसकी ननद तुलसी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अर्जुन के सिर पर टंगिया से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घसीटते हुए ले जाकर लाश खेत मे फेंक दी और टंगिया पास के कुएं में फेंक दी। जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौके से टंगिया बरामद कर लिया है और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here