महिला की शिकायत पर पति, सास-ससुर, जेठ, दो नंनद के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाईनगर। कातुलबोड की नवविवाहिता ने कांकेर के लोभी ससुरालियों के खिलाफ प्रताडऩा का केस दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि, उसका पति पेट्रोल पंप खोलने 10 लाख रुपए मांँग रहा था। जब वह मायके से रकम नहीं लाई तो शादी के 37 दिन बाद उसे घर से निकाल दिया। शिकायत पर महिला पुलिस ने काउंसलिंग की। बात नहीं बनी तब आरोपी पति नीरज सिंह, सास गिरिजा देवी, ससुर रमाशंकर, जेठ संतोष सिंह, ननद संगीता सिंह और सुनीता सिंह के खिलाफ अपराध कं्र . 31/2020 महिला थाने में धारा 498, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपीगण फरार बताये जा रहे हैंं।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2019 को निधि सिंह, 32 वर्ष की शादी कांकेर निवासी नीरज सिंह से हुई। विवाह के समय उपहार स्वरूप उसके पिता ने 6 लाख रुपए नगद, लड़के को सोने की तीन अंगूठी, चेन, घड़ी और फ्रीज, टीवी, कूलर, पलंग, ड्रेसिंग, आलमारी, वाशिंग मशीन, मिक्सर, बर्तन और घर के सभी सदस्यों का कपड़ा दिया। शादी के बाद निधि ससुराल कांकेर गई। सप्ताह भर बाद ही पति नीरज उससे कहने लगा कि, मायके से दहेज कम लाई है। उसे पेट्रोल पंप खोलना है।

मायके से 10 लाख लाएगी, तभी उसे घर में रहने दिया जाएगा। निधि ने विरोध किया और मायके से पैसे नहीं लाने कहा तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। 26 फरवरी 2019 को उसके साथ नीरज ने मारपीट की। सास, ससुर, जेठ और ननद ने मना नहीं किया बल्कि और उकसाने लगे। बाद में ससुरालियों ने पिता के सामने ही पीडि़ता को घर से निकाल दिया। निधि के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष से निधि को ससुराल में रखने व प्रताडि़त न करने के संंबंध में 5 बार प्रयास किया गया, 28 जुलाई 2019, 16 अगस्त 2019, 30 अगस्त 2019, 19 सितंबर 2019, 23 दिसंबर 2019, किन्तु उसके ससुराल पक्ष ने कोई पहल नहीं किया। 25 दिसंबर 2019 को निधि ने दहेज लोभियों के खिलाफ शिकायत की थी जिसकी काउंसलिंग में बात नहीं बनी तो कल रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here