कोरोना लॉकडाउन के बीच आम आदमी से लेकर सिलेब्स हर कोई घर में कैद है। इस दौरान सिर्फ जरूरत के सामान के लिए ही दुकाने खोली जा रही हैं। इस बीच सिलेब्स हेल्थ, फिटनेस से लेकर पर्सनल ग्रूमिंग तक घर पर ही कर रहे हैं। अब अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के बाल घर पर काटे और इसका वीडियो भी शेयर किया है।
अनुष्का शर्मा ऐक्ट्रेस से हेयर ड्रेसर बन गई हैं। इसकी वजह है कोरोना आउटब्रेक। लॉकडाउन के दौरान सिलेब्स ग्रूमिंग के लिए भी नहीं निकल रहे। इस बीच अनुष्का शर्मा ने अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के बाल घर पर ही काट डाले।

इस मजेदार विडियो में अनुष्का विराट के बाल काटती दिखाई दे रही हैं और लास्ट में आपको उनके बिफोर- आफ्टर लुक भी दिखेंगे। विराट ने हेयरकट की तारीफ भी की है। बता दें कि कोरोना ने पूरी दुनिया में दहशत फैला रखी है। इस बीच सिलेब्स सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़े हैं। विराट और अनुष्का ने फैंस और लोगों को जागरूक करने के लिए इससे पहले भी वीडियो शेयर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here