demo pic
कोरबा। विवाह के लिए सजातीय लड़की से रिश्ता तय होने के बाद उसे पारिवारिक पूजा के नाम पर होने वाले ससुराल लाया गया। इसके बाद शादी तो होना ही है कहकर लड़की से उसके होने वाले पति ने शारीरिक संबंध स्थापित किया। बाद में शादी की बात को टालते रहे। आखिरकार लड़की ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी।घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चिरमिरी निवासी एक 17 वर्षीय लड़की की शादी उसके परिजनों ने कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में बीते वर्ष अगस्त-सितंबर माह के दौरान तय की थी। लड़का- लड़की दोनों पक्ष में लड़की के बालिग होने के बाद शादी होने का करार हुआ। इधर नवंबर माह में लड़के के परिजनों ने पारिवारिक पूजा-पाठ के नाम पर लड़की को अपने घर बुलाया था जिसे लेकर होने वाला पति चिरमिरी से लिवा कर ग्राम दुल्लापुर पहुंचा था। यहां लड़की तीन दिन ठहरी थी।
इस बीच पूजा-पाठ होने के बाद दूसरे दिन होने वाले पति ने यह कहकर कि शादी तो तुमसे करना ही है और नाबालिक लड़की से शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। लड़की ने दूसरे दिन ही लड़के के भाई और परिजन को इस बात की जानकारी दे दी। चूंकि शादी तो होना ही है, यह कहकर लड़के पक्ष ने मामले को तूल देने से रोक लिया। इधर लड़की अपने घर पहुंची और बीच में उसकी तबीयत खराब हुई तो कुछ भनक परिवार वालों को लगी। पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी तब लड़की पक्ष ने लड़के वालों से शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने आज-कल पर बात टाला और बाद में फोन भी उठाना बन्द कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने ग्राम दुल्लापुर आकर लड़के के परिवार वालों से बात की। पारिवारिक बैठक में भी कोई रास्ता नहीं निकला।
काफी इंतजार करने और बात बन जाने की सभी उम्मीद खत्म होने के बाद लड़की ने अपने परिजनों के साथ चिरमिरी थाना पहुंचकर लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहां पर शून्य पर आरोपी युवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को अग्रिम विवेचना कार्यवाही के लिए पसान थाना प्रेषित कर दिया गया। पसान पुलिस ने आरोपी महेंद्र यादव के विरुद्ध धारा 376 एवं घटना के वक्त लड़की के नाबालिग होने के कारण पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत शून्य पर दर्ज अपराध को यहां नंबरी पर कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here