demo pic
  • इस वर्ष मानसून रहेेगा मेहरबान, समय के पहले बस्तर पहुंचा
  • आज राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार

रायपुर। आमतौर पर बस्तर के रास्ते 15 जून तक बस्तर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार अपने तय समय से पहले पहुंच गया है। इस लिहाज से आगामी 2-3 दिनों में राजधानी रायपुर में भी अच्छी बारिश की शुरूआत हो जाएगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दोपहर करीब 1 बजे दक्षिण पश्चिम मानसून के बस्तर प्रवेश करने की अधिकारिक घोषणा कर दी थी। इसके बाद मौसम केन्द्र लालपुर के निदेशक एचपी चंद्रा ने भी आरएनएस से चर्चा करते हुए दक्षिण पश्चिम मानसून के बस्तर में प्रवेश करने की पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए देर शाम तक झमाझम बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून आज आगे बढ़ते हुए अरब सागर के और कुछ क्षेत्रों में विस्तृत होकर गोवा, कोंकण के कुछ और भाग, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के साथ ही कनार्टका के कुछ और भागों, रॉयलसीमा औरर तटीय आंध्रप्रदेश के साथ ही तमिलनाडूृ के अधिकांश भागों में, दक्षिणी छत्तीसगढ़ याने बस्तर संभाग के कुछ इलाकों व ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश के अधिकांश भागोंके साथ असम औरर मिजोरम तक विस्तृत हो चुका है।

मानसून का उत्तरी छोर इस समय शोलापुर, रामागुंडम, जगदलपुर, गोपालपुर, अगरतला और तेजपुर तक फैला हुआ है। इधर एक चक्रवाती सिस्टम दक्षिणी छत्तीसगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में 1.5 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here