मुंबई:- मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में बॉलिवुड का रूख किया था। सुशांत उन गिने चुने कलाकारों में आते हैं जिन्होंने टीवी के बाद फिल्मों में भी अच्छी सफलता हासिल की।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में काम किया था। इसके अलावा हाल ही में आई उनकी फिल्म छिछोरी भी काफी सफल रही थी।

जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here