file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार रात 11 बजे तक 336 मरीजों की पहचान हो चुकी है। ये जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड बुलेटिन जारी कर दी है। 1 और मौत की पुष्टि की गई है। पूर्व के 32 सैम्पल्स पॉजिटिव पाए गए हैं। अपडेटेड बुलेटिन के अनुसार मिले 74 नए मरीजों में रायपुर जिले से 52,राजनांदगांव से 14,बिलासपुर से 4,बालोद से 2,कोरिया से 2 मरीज मिले हैं। इसी तरह 32 पूर्व सैम्पल्स में दंतेवाड़ा से 17 और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 15 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इनकी उपचार संबंधी प्रकिया पूर्व से ही आरंभ करने की जानकारी दी गई है। सड्डू रायपुर निवासी पुरुष को एम्स रायपुर में मृत अवस्था में लाया गया था।

मृतक को 1 दिन पूर्व से छाती और पेट में दर्द की शिकायत थी। जांच में मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि इससे पहले देर शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई थी। 230 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई थी, इनमें रायपुर जिले से 132, कोंडागांव 23, दुर्ग 19, राजनांदगांव 17, महासमुंद 9, कोरबा 6, बलरामपुर, बस्तर व बलौदाबाजार 4-4, बिलासपुर 3, जांजगीर-चांपा से 2 और दंतेवाड़ा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, गरियाबंद व कांकेर से 1-1 मरीज मिले थे। 309 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया था। आज 2 अन्य मरीजों की मौत भी हुई थी।

इनमेंं ईदगाहभाठा रायपुर निवासी 44 वर्षीय पुरूष और गरियाबंद निवासी 59 वर्षीय पुरूष शामिल थे। दोनों मृतक कोरोना पॉजीटिव होने के साथ पूर्व में अन्य कई बीमारियों से पीड़ित थे। इस तरह से आज दिनभर में कुल 336 नए मरीजों की पहचान और 32 पूर्व सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 3 मरीजों को मौत हुई है। 309 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक के प्रदेशभर के आंकड़ों पर ध्यान दें तो कुल 9192 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 6230 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 54 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2908 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here