कोरबा। जिले में फि र दो लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें एसईसीएल हॉस्पिटल की एक वार्ड आया व दूसरा दीपका में ठेकेदारी करने वाला युवक शामिल है। आया आइसोलेशन सेंटर में सात दिन काम की, जिसके बाद उसे चरंटाइन किया गया था। संक्रमित ठेकेदार युवक नगर पालिका कार्यालय का कई बार चक्कर लगाया। उसके संपर्क में आए दीपका क्षेत्र में लोग सहमे हुए हैं।

शनिवार को मिले संक्रमित के साथ ही जिले में आंकड़ा बढ़कर 431 पहुंच गया। इसके पहले शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। साउथ इस्टर्न कोलफ ील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल के मुड़़ापार हॉस्पिटल को जिला प्रशासन ने आइसोलेशन सेंटर बनाया है। यहां एसईसीएल के चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। छह दिन ड्यूटी करने के बाद स्टाफ का सैंपल लेकर बीटीआइ हॉस्टल में बनाए गए चरंटाइन सेंटर में रखा जाता है। शनिवार को मिली रिपोर्ट में एक वार्ड आया की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से उसके संपर्क में आए अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया। उधर नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक नौ में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पार्षदों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

ठेकेदारी काम करने के कारण युवक कई बार नगर पालिका के कार्यालय का चक्कर काटा, साथ ही पार्षद समेत अन्य लोगों से भी मिलता रहा। रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल व प्रशासनिक टीम ने दोनों को इलाज के लिए कोविड हॉस्पिटल में दाखिल कराया है। इसके साथ ही बीटीआइ हॉस्टल व दीपका क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ को सैनिटाइज किया गया। नगर पालिका के सीएमओ भोला सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों से कोविड-19 का पालन करने कहा है। इसके पहले शुक्रवार को देर रात एक कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी। इसके साथ ही उपचार कराने वालों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई। स्वस्थ होकर अब तक 388 लोग घर लौट चुके हैं। उधर प्रवासी मजदूर व अन्य लोगों का बाहर से आना कम होते जा रहा है। वर्तमान में चरंटाइन सेंटर में 649 लोग हैं। इनमें 106 के सैंंपल की रिपोर्ट का इंतजार प्रशासन को है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here