मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की पत्नी श्रीमती वीणा सिंह भी कोरोना पॉजीटिव पायी गयी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।  पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह ने ट्वीट कर अपनी पत्नी श्रीमती वीणा सिंह के कोरोना पॉजीटिव पाये जाने की जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

डा. सिंह ने कहा कि वे और उनके परिवार के अन्य सदस्य अब आइसोलेशन में रहकर कोरोना की जांच कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे संपर्क में जो भी आया है वे भी आइसोलेशन होकर अपना जांच कराए।  इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाजपा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह ने भी श्रीमती सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने यह भी कहा कि भाभाजी को कोरोना पॉजीटिव होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस कई नेताओं सहित उनके समर्थकों ने भी श्रीमती वीणा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ट्वीट कर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here