रायपुर। स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य शिक्षा में दशकों से वजनदार पदों पर प्रभावशाली उपस्थिति रखने वाले डॉक्टर आदिले की आखिरकार स्वास्थ्य मंत्री से की गई शिकायत के आधार पर कार्यवाही का रास्ता खुला।

विवादों से घिरे DME डॉ एसएल आदिले की छुट्टी हो गयी है। राज्य सरकार ने DME पद से डॉ आदिले को हटा दिया है। भ्रष्टाचार, रेप सहित कई गंभीर आरोपों में घिरे DME का संविदा ना बढ़ाने का भी आदेश दे दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग की ACS की तरफ से ये कार्रवाई की गयी है।

DME डॉ आदिले पर रेप का गंभीर आरोप…. महिला काउंसलर ने SSP से की लिखित शिकायत, महिला थाना को जांच के लिए भेजा गया प्रकरण…. DKS में पदस्थ महिला ने घर ले जाकर बलात्कार करने का लगाया आरोप… चुप रहने की धमकी भी देने की बात कही

जानकारी के मुताबिक डा आदिले अभी संविदा में थे और DME की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सितंबर तक उनका कार्यकाल था, लेकिन अब उनका संविदा आगे नहीं बढ़ाया जायेगा। जानकारी के मुताबिक डीन रहते भ्रष्टाचार का भी उन पर गंभीर आरोप लगा था। 95 लाख रुपये की खरीदी उन्होंने अपने बेटे के फर्म से करवाई थी, इस मामले की भी शिकायत हुई थी।

हालांकि इसी बीच डॉ आदिले पर डीकेएस अस्पताल की एक महिला काऊंसलर ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया था। 6 जनवरी 2018 को महिला ने शंकर नगर स्थित डॉ आदिले के मकान में उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया था। रेप की शिकायत के बाद से ही डॉ आदिले की मुश्किलें बढ़ गयी थी। हालांकि फिलहाल जो कार्रवाई की गयी है, वो उनके खिलाफ पूर्व में लगे गबन के मामले में की गयी है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही डीएमई आदिले के खिलाफ रेप का शिकंजा भी कस जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here