रायपुर. लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा रविवार शाम को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दी।चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 90 करोड मतदाता, 10 लाख मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे। इसके साथ ही चुनाव आयुक्त ने बताया कि संवेदनशील बूथ की खास सुरक्षा व्यवस्था होगी। मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। 

आयोग ने बताया कि 99.3 प्रतिशत मतदाताओं को पहचानपत्र उपलब्ध कराया जा चुका है। चुनाव में नोटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
आज दिनांक 10/03/2019 समय सांयकाल 5:25 मिनट से लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे। 10 लाख बूथ पर वोट डाले जाएंगे। इस बार 8 करोड़ 43 लाख वोटर बढ़े। 18-19 वर्ष के 1.5 करोड़ वोटर बढ़े।
सभी पोलिंग बूथों पर वीवीपैट, ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीर भी होगी। मतदान के 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर बैन होगा। सुनील अरोड़ा मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।
उम्मीदवार को फार्म 26 भरना होगा। पैन नंबर नहीं देने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
केंद्र पुलिस चुनाव से पहले पेट्रोलिंग करेगी।
उम्मीदवार 3 बार ही अखबारों में विज्ञापन दे सकेंगे।
सोशल मीडिया पर विज्ञापन का खर्च उम्मीदवार के चुनाव खर्च में जोड़ा जायेगा।

रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं कर सकेंगे।
उम्मीदवारों के लिए एंड्रॉयड पर ऐप सुविधा
चुनावी शिकायत के लिए एंड्रॉयड ऐप
शिकायत पर 100 मिनट के अंदर जवाब मिलेगा।
चुनाव प्रकिया की वीडियोग्राफी भी होगी।
इस बार ईवीएम मशीनों के मूवमेंट की जीपीएस ट्रैकिंग भी की जाएगी।
सोशल मीडिया के लिए भी गाइड लाइन बनेगी।
एसएमएस के जरिए वोट की जानकारी मिलेगी। मतदान के पांच दिन पहले ही वोट की पर्ची मिल जाएगी।
लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी देनी होगी।
7 चरणों मे होंगे चुनाव होंगे। प्रथम चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होगा।
चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

7 चरणाों में होगा चुनाव, पहला चरण 11 अप्रैल से :-


देश में लोकसभा चुनाव 7 चरण में होगा।

पहला चरण का मतदान 11 अप्रैल, 
दूसरा चरण का मतदान 18 अप्रैल, 
तीसरा चरण का मतदान 23 अप्रैल, 
चौथा चरण का मतदान 29 अप्रैल, 
पांचवा चरण का मतदान 06 मई, 
छटवां चरण का मतदान 12 मई,

सातवां चरण का मतदान 19 मई, 
को संपन्न होगा। 
मतगणना 23 मई 2019 को होगी।

छत्तीसगढ़ में तीन चरण में होगा मतदान, मतगणना 23 मई को –
छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा के लिए मतदान 03 चरणों में आयोजित की गई है।
बस्तर नक्सली समस्या के करण संवेदनशील माना जाता है इसलिए यहां के लिए अलग तारीख है। 11 अप्रैल को सिर्फ एक सीट के लिए मतदान होगा।
18 अप्रैल को 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, 23 अप्रैल को 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

मध्य प्रदेश में 04 चरणों में होगा मतदान –
मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा।
पहले चरण में 6 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में 7 सीटों पर 6 मई को, तीसरे चरण 12 मई को 8 सीटों और 19 मई को 8 सीटों पर मतदान होगा।


क्र. राज्य सीटें
1 आंध्रप्रदेश 25
2 अरुणाचल प्रदेश 02
3 असम 14
4 बिहार 40
5 छत्तीसगढ़ 11
6 गोवा 02
7 गुजरात 26
8 हरियाणा 10
9 हिमाचल प्रदेश 04
10 जम्मू कश्मीर 06
11 झारखंड 14
12 कर्नाटक 26
13 केरल 20
14 मध्यप्रदेश 29
15 महाराष्ट्र 48
16 मणिपुर 02
17 मेघालय 02
18 मिजोरम 01
19 नागालैंड 01
20 ओडिशा 21
21 पंजाब 13
22 राजस्थान 25
23 सिक्किम 01
24 तमिलनाडु 39
25 तेलंगाना 15
26 त्रिपुरा 02
27 उत्तरप्रदेश 80
28 उत्तराखंड 05
29 पश्चिम बंगाल 42

केन्द्र शासित प्रदेश
30 अंडमान निकोबार 01
31 चंडीगढ़ 01
32 दादरा नगर हवेली 01
33 दमन दीव 01
34 लक्षद्वीप 01
36 दिल्ली एनसीआर 07
36 पुडुचेरी 01

कुल सीटें : 543

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here