निगम जोन 10 की टीम ने अमलीडीह से न्यू राजेन्द्र नगर मुख्य मार्ग को अवैध कब्जो से किया मुक्त। 8 लोगों से 4000 रू. सड़क बाधा शुल्क जुर्माना वसूला गया एवं सड़क व नाली पर के कब्जे हटाये गये।

8 लोगो से 4000 रू. सडक बाधा शुल्क जुर्माना वसूला गया एवं सडक व नाली पर के कब्जे हटाये गये

रायपुर। आज रायपुर नगर निगम के जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जोन 10 के तहत आने वाले अमलीडीह से न्यू राजेन्द्र नगर मुख्य मार्ग में अवैध कब्जे होने की जनषिकायत मिलते ही जोन स्तर पर जोन 10 कमिष्नर अरूण साहू के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता षिबू लाल पटेल, सहायक अभियंता फत्ते लाल साहू, उपअभियंता नगर निवेष अमित सरकार की उपस्थिति में वस्तुस्थिति जानने आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान जनषिकायत सही मिलने पर संबंधित 8 व्यापारियों पर सडक पर कब्जा करके यातायात बाधित करने पर संबंधितों से कुल 4000 रू. सडक बाधा शुल्क जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए वसूला गया।
मुख्य मार्ग में आने वाले सब्जी बाजार से भी सडक पर किया गया व्यापारियों का अवैध कब्जा अभियान के दौरान जोन 10 नगर निवेष टीम ने हटाया। विभिन्न दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान का नियम विपरीत प्रचार करने लगाये गये विज्ञापन बोर्ड को थ्रीडी की सहायता से उखाड़कर हटाया गया। सडक पर रखे गये सामानों को व्यवस्था सुधारने कडाई से जप्त किया गया। जोन स्तर पर प्राप्त जनषिकायतों का त्वरित निदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here