बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना जांगला एवं भैरमगढ़ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग में बेलचर की ओर निकली थी। 01 सितंबर को नक्सली जन मिलिशिया सदस्य नरेश पोयाम पिता मंगडू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलचर थाना जांगला को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। थाना जांगला में विधिवत गिरफ्तारी उपरान्त रिमाण्ड पर आज को न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से मिली सूचना के पर बेलचर जंगल से 01 नक्सली नरेश पोयाम पिता मंगडू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलचर थाना जांगला जन मिलिशिया सदस्य को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली नरेश 01 जुलाई 2020 को माटवाड़ा में आरक्षक सोमारू पोयाम की हत्या में शामिल था। इसके पूर्व आरक्षक की हत्या घटना में शामिल 03 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा जा चुका है।