जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसों में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते परेशान पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पिता ने इसकी खबर गांव के लोगों को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैसों निवासी मनहरण साहू 62 वर्ष अपने पुत्र बीरसाय के व्यवहार से काफी दिनों से परेशान चल रहा था। पिता के साथ साथ घर के बाकी सदस्य भी बीरसाय की हरकतों से परेशान रहा करते थे। बीती रात 27 वर्षीय बीरसाय ने परिवार के लोगों के साथ अभद्रतापूर्वक हरकत कर विवाद की स्थिति उत्पन्न की जिसके बाद पिता ने डंडे से प्रहार कर दिया। डंडे के प्रहार करने के बाद पुत्र बीरसाय खून से लतफत होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here