बीजापुर। नक्सलियों ने वन विभाग के एक रेंजर की हत्या कर दी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ वन क्षेत्र के रेंजर रथराम पटेल की हत्या की है।
बताया जाता है कि रेंजर रथराम पटेल विभाग के कार्यों का मजदूरी भुगतान करने गए थे। इस दौरान नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया और बाद में रेंजर रथराम की हत्या कर दी और लाश सड़क पर पर्चे के साथ फेक दिया गया। बस्तर सीसीएफ मोहम्मद शाहीद ने इस घटना की पुष्टि कर दी है।

रेंजर रथराम पटेल इन्द्रवती टाइगर रिज़र्व भैरमगढ़ परिक्षेत्र में पदस्थ थे। जांगला थाने में हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हो गई और उनका पार्थिव शरीर प्राप्त कर लिया गया।

बस्तर पुलिस के आई जी सुंदरराज पी ने इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग के रेंजर रथराम पटेल क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के मजदूरी भुगतान के लिए जांगला थाना क्षेत्र के कोंडरोंजी इलाके में गए हुए थे। आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी है। पुलिस आई जी सुंदरराज पी ने कहा कि माओवादी इस तरह से बेकसूर लोगों की हत्या कर बस्तर के विकास को अवरुद्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी हरकतों का माकूल जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here