रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दी दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हिन्दी ने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी हमारी विविधता में एकता को पुष्ट करती है। हिन्दी सर्व सुलभ और सहज ग्रहणीय भाषा है।राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा हैएइसका स्वरूप समावेशी हैै और उसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से हैए उसका शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अन्य अनेक देशी.विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है। यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है। हिन्दी के ये गुण उसे मात्र एक भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति होने का सम्मान दिलाते हैं। हिन्दी भाषा की सहज ग्राह्यता के कारण यह जन.जन की भाषा बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here