रायपुर।  पिछले कुछ हफ़्तों से ड्रग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही पुलिस कर रही है । छत्तीसगढ़ में एम.डी.एम.ए. ड्रग्स का काला व्यापार करने वाले नाइजीरियाई व्यक्ति को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अबतक एम.डी.एम.ए. ड्रग्स का काला व्यापार करने वाले आरोपियों की कड़ी दर कड़ी चैन को जोड़ते हुये अब तक  पुलिस ने 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया  है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि इस व्यवसाय से जुड़े मुम्बई निवासी रायडेन बेथेलो के संबंध में जानकारी मिलने पर आरोपी रायडेन बेथेलो को भी गिरफ्तार किया गया। रायडेन बेथेलो से एम.डी.एम.ए. लाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रायडेन बेथेलो द्वारा मुम्बई निवासी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स खरीदी की जानकारी पुलिस को मिली थी।

पुलिस ने विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको गिरफ्तार करने टीम बनाई। पूछताछ के दौरान आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की मुम्बई के नाला सुपारा होने का पुलिस को पता चलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

यादव ने आगे बताया कि पूछताछ में आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको द्वारा एम.डी.एम.ए./कोकिन को अपने साथी विदेशी नाइजीरियन नागरिक चिसोम पैट्रीक से खरीदने और उसी के साथ मिलकर एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यवसाय करने के साथ ही आरोपी द्वारा देश के अलग – अलग राज्यों में भी एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से इस काले कारोबार से जुड़े उसके साथी एवं अन्य लोगों के संबंध में भी लगातार पूछताछ जारी है। MDMA कोकिन का अवैध व्यापार करने वाले विदेशी नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किये जाने से इस मामले में अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को भी नही नकारा जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here