08/01/23 कवर्धा। जिले के पंडरिया के शक्कर कारखाने के सायलो मशीन में फंसकर एक मजदूर की मौत हो गई। जिले के पंडरिया के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाने में रविवार को सायलो मशीन में फंसकर जेठूराम मिरे नामक मजदूर की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, उन्होंने उचित मुआवजे और घटना की जांच करवाने की मांग की है। वहीं सूचना पर पहुंची पांडातराई थाने की पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
अभी तक गिरफ्तारी की सूचना नही है।
कवर्धा कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में काम के दौरान श्रमिक की हुई इस मौत को बहुत गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने इस पूरे घटना की श्रमिकों से जुड़े हेल्थ सैप्टी सहित हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए है। घटना की जांच करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम भी बनाई गई है। कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी से पूरे घटना की जानकारी ली। कलेक्टर ने श्रम जिला अधिकारी को भी जांच करने कहा है।

एमडी सतीश पाटले ने बताया कि यह घटना आज भोर सुबह की है। मृतक श्रमिक दैनिक मसजदूरी पर कार्यरत था। घटना के बाद तत्कालीन सहायता के रूप में तत्काल 1 लाख रुपए चेक उनके परिजनों को दी गई है। कलेक्टर ने कहा घटना से जुड़े सुरक्षा मानकों सहित सभी पहलुओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच की जाएगी। नियमानुसार मृतक परिवार को सहायता की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here