रायपुर, देर शाम की बड़ी खबर ने छत्तीसगढ़ के राजनैतिक माहौल में सरगर्मी पैदा कर दी जिसमे दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुई बैठक के बाद वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा सामने आई।

वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में कॉंग्रेस की सरकार बनाने के बाद से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वरिष्ठ मंत्रियों में शामिल रहे टी एस सिंहदेव के आधे कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री बनाये जाने के कयास लगते रहे।

मीडिया बहसों के इतर श्री सिंहदेव हमेशा सौजन्यता से हर बार हाई कमान के फैसलों को शिरोधार्य करने की बात करते रहे और कॉंग्रेस में गुटबाजी को नकारते रहे।

आज श्री सिंहदेव को जो उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हुई है उससे कांग्रेस में एकता का कितना माहौल बन पाएगा और आसन्न चुनावों में कितनी सफलता 75 पार की घोषणा के मामले में पार्टी को मिल पायेगा ये भविष्य बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here