आदिवासी नेता और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में इनके नाम का ऐलान किया गया तथा विधायको की सहमति हासिल की गई।

रायपुर,   छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुनने के लिए प्रदेश में तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी. भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई गई. छत्तीसगढ़ में तीनों पर्यवेक्षकों ने विचार विमर्श के बाद विधायक दल के नेता के नाम का एलान किया। 10 दिसंबर 2023 को  तकरीबन दोपहर 3 बजे के आसपास ये घोषणा की गई जिसके बाद भाजपा कार्यालय में ढोल नगाड़ों और पटाखों की आवाजों से वातावरण गूंज उठा।
प्रदेश में आदिवासियों के लिये सुरक्षित सीटों पर इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को व्यापक सीट हासिल हुई है जिसके कारण यह माना जा रहा था कि नया मुख्यमंत्री आदिवासी समाज का ही होगा।

कुनकुरी इलाके के विधायक चुने गए विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से आते हैं वे पूर्व में रायगढ़ संसदीय सीट से सांसद तथा केंद्रीय राज्यमंत्री बन चुके हैं।

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 25 दिसंबर को किसानों को दो साल का बकाया धान का बोनस देने की घोषणा की । उन्होंने 18 लाख मकान जरूरत मंद लोगो के लिये, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देने की भी स्वीकृति दी।

मां का आशीर्वाद भी लिया। विष्णुदेव साय जी अपनी माता जी से आशीर्वाद लेते हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here