भिलाईनगर। हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू ने बताया कि, महिलाओ पर हो रहे अत्याचार, शोषण, बलात्कार, भेदभाव और बढ़ते अपराधों के खिलाफ 6 मार्च को दोपहर 2 बजे से सिविक सेंटर बेरोजगार चौक पर सैकड़ों महिलाए गिरफ़्तारी दे कर जेल भरो आंदोलन करेंगी साथ ही प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगो।
महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर समूचे देश में क्षोभ व क्रोध है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉड्र्स ब्यूरो द्वारा साल 2017 की रिपोर्ट को बीते अक्तूबर में जारी किया गया। यह रिपोर्ट भारत में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आंकड़े दर्शाते हैं कि, देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है।

वर्तमान समय मे महिलाओं पर क्रूर जघन्य अपराधों पर बढ़ोत्तरी हुई है आज महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है आये दिन देश में गाँव हो या शहर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का ग्राफ बढ़ा है। कामकाजी महिलाओं के साथ भेदभाव व छेड़छाड़ आम बात हो गयी है आये दिन महिलाओ पर हो रहे जघन्य अपराधों, भेदभाव के खिलाफ 6 मार्च को हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के बैनर तले सैकड़ों महिला अपनी गिरफ्तरी दे कर महिलाओ पर बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने देश के प्रधान मंत्री के नाम पत्र सौपेंगी।

आधी आबादी को यौन हिंसा व प्रताडऩा के आतंक के साये से बाहर निकालने सरकार की प्रमुख जिम्मेदारी है सरकार को महिलाओं की सुरक्षा पर ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सिर्फ नारा नहीं इस पर जमीनी रूप से पहल की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here