मुंगेली। जिले के लोरमी थाना के अमलडीही में चरित्र शंका के चलते पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी के हाथ-पैर काट दिए। हमले में महिला का एक हाथ धड़ से अलग हो गया है। उसके बाद पति ने खुद कीटनाशक दवा पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार शाम का है। पीडि़ता पत्नी पार्वती साहू (45 वर्ष) अपनी बेटी के साथ खेत में काम कर रही थी। उसी समय वहां आरोपी पति बराती साहू (50 वर्ष) पहुंच गया। चरित्र शंका को लेकर उससे गाली-गलौच करते हुए विवाद करने लगा और विवाद उतना बढ़ गया कि पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर तबाड़तोड़ एक के बाद एक कई वार कर दिया। जिससे उसका एक हाथ धड़ कटकर अलग हो गया। पैर भी आधा कट चुका है और शरीर पर कई जगह हमले के निशान है।

वहीं हमले के बाद पति ने भी कीटनाशक दवा पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना से घबराए बेटी सीमा ने लोरमी थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और 108 की मदद से दोनों को लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीडि़त महिला को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here