file photo

कोरबा। केंदई वन परिक्षेत्र के ग्राम बनिया में रात को दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। बस्ती में घुस आए हाथियों में एक दंतैल ने एक बुजुर्ग को सूंड से पटक दिया और पैर से रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
जिला मुख्यालय से करीब 70 दूर ग्राम बनिया में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे जंगल में विचरण कर रहे दी हाथी आ धमके बस्ती के अंदर हाथियों के घुस आने से ग्रामीणों के बीच अफ रा-तफ री मच गई और जान बचाकर भागने लगे। इस बीच एक कधो मकान को तोड़ कर हाथी ने रामसिंह उम्र 60 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है की वह भाग नही सका और उसे हाथी ने कुचल दिया। इस घटना के बाद भी हाथी गांव के एक मकान के आगे जमे रहे। इस वजह से एक वृद्घ महिला व दो बधो घर के अंदर फं से रहे। ग्रामीणों ने हाथियों को खदेडऩे मसाल जलाए एवं टॉर्च की रौशनी भी दिखाई पर कामयाब नही हुए। हाथी टस से मस नही हुए तो वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, पर समय पर अमला नही पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here