• स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का निर्देश
  • स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया आदेश

रायपुर। केंद्र सरकार ने 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन करने का निर्देश जारी किया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसलिए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अस्पतालों को भोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था करने के संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक ने आदेश जारी किया है। आदेश में उल्लेखित है कि लॉकडाउन के कारण मरीज के परिजन कहीं भी आना—जाना नहीं कर पा रहे है। जिससे उनके लिए भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मरीजों के परिजनों की परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here