file photo

बलरामपुर। ड्यूटी के दौरान एक आरक्षक ने स्वंय पर गोली चलाई उसे गंभीर हालत में अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब तक प्राप्त खबर के अनुसार बलरामपुर जिले के सामरी थाने में पदस्थ आरक्षक महेश सिंह ने आज सुबह थाने में स्वंय पर रायफल गले में लगाकर गोली दागी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरक्षक द्वारा गोली चलाने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here