रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज होने वाली कैबिनेट की बैठक के ठीक बाद संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया राजधानी पहुंच गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने भी स्पष्ट संकेत दे दिया है कि संसदीय सचिवों के शपथ ग्रहण के बाद कभी भी निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर पहली सूची जारी हो सकती है। इस लिहाज से आज देर शाम-रात अथवा कल सुबह निगम-मंडलों के लिए पहली सूची जारी हो सकती है। ज्ञात हो कि आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा उपरांत संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here