अन्तागढ़. नेहरू युवा केन्द्र कांकेर द्वारा अंतागढ़ में आयोजित युवा ग्राम संपर्क शिविर के समापन सत्र में अतिथियों द्वारा उपरोक्त विचार व्यक्त किये गए , जनपद उपाध्यक्ष अनिल चंदेल ने नेहरू युवा केन्द्र की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार युवाओं के बीच करके उसका ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लाभ दिलाने पर जोर दिया, उन्होंने व्यक्तित्व के विकास के लिए केंद्र के कार्यक्रमो को उपयोगी बताया. छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा रायपुर के राज्य सचिव पी सी रथ ने एक जतन गीत के माध्यम से उपस्थित युवाओं में जोश भरते हुए ग्राम, जनपद और जिले की समस्याओं के लिये एकजुट हो कर युवाओं को जागरूक होने की सलाह दी, बताया कि अंधविश्वासों से बचना क्यों जरूरी है बाबाओं के चमत्कारों के पीछे का विज्ञान बताते हुए सांपो के संबंध में फैली कहानियां और अंधविश्वासों को उजागर किया,

कांकेर से आये वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल संघ आयोजक और समाजसेवी अनुपम जोफर ने अंतागढ़ फुटबाल टीम के अखिलभारतीय संगठन से पूर्व पंजीकृत होने की जानकारी देते हुए सदस्यों की अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण करने कहा, जनपद सदस्य कृष्णा देहारी ने  भी संबोधित किया, श्री साहू नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों तथा गतिविधियों का परिचय दिया गया.लाला राम सिन्हा ने आधुनिक कृषि, बिना कीटनाशक, रासायनिक खाद के कृषि का विवरण दिया. कार्यक्रम में चुनाव हेतु मतदाता जागरूकता एवं नए मतदाताओं को जोड़ने , मृतकों के नाम हटाने संबधी सतरकताओ की जानकारी भी खेल खेल के माध्यम से दी गयी.

छत्तीसगढ विज्ञान सभा के प्रदीप कुमार साहू, ओमप्रकाश सेन , जनविज्ञान केंद्र मुड़पार के वैज्ञानिक लालाराम सिन्हा ने आयोजन में विशेष संहयोग प्रदान किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here