demo pic

बीजापुर। जिला मुख्यालय के शांति नगर वार्ड में सहायक आरक्षक की पत्नी का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला है। जिसकी सूचना नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर ने पुलिस को दिया, पुलिस मौके में पंहुचकर शव को पोस्टमार्डम के लिए भिजवाकर मामले की जांच कर रही है।
सहायक आरक्षक सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी रविवार को गुम हो गई थी। वह अपने परिजनों से पूछताछ कर जानकारी लेकर खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नही चला, आज सुबह उसका शव मिला है। सहायक आरक्षक पुलिस विभाग का होते हुए भी पुलिस को गुमशुदगी की सूचना नहीं देने से तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here