महासमुंद। सब्जियों की आवक कम होने से दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। सब्जियों के साथ आलू-प्याज की कीमत भी बढऩे से मध्यमवर्गीय परिवार ज्यादा प्रभावित हैं। बाजार में इन दिनों सबसे महंगा टमाटर 60 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं सब्जियों के दाम 40 रुपए प्रतिकिलो से कम नहीं है। कुम्हड़ा, लौकी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां 40 रुपए किलो में मिल रही है। करेला 60, भिंडी 60, बैगन 40, बरबट्टी 60, मुनगा 80, तोरई 60, मूली, लालभाजी, पालक और केला 40 रुपए किलो है। मिर्ची, धनिया पत्ती और अदरक के दाम भी लगातार बढऩे लगा है। धनिया पत्ती 4 सौ रुपए किलो बिक रही है। दाम अधिक होने की वजह अधिकंाश सब्जियां बाहर से आ रही है और इनकी आवक भी कम है। बता दें कि बाजार में स्थानीय आवक शुरू होने के बाद ही दाम में गिरावट आएगी।
आलू-प्याज भी मंहगा

सब्जियों का राजा कहा जाने वाला आलू भी इन दिनों 40 रुपए किलो बिक रहा है। आलू के दाम सुनकर हर कोई हैरान है। वहीं प्याज 30 रुपए किलो हो गया है। लगातार बढ़ते दामों से हर किसी का बजट प्रभावित हो गया है। व्यापारियों की मानें तो आलू-प्याज के दाम फिलहाल कम होने की संभावना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here