रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना ने अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2599 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। यह आंकड़ें रात 11:20 बजे की स्थिति में जारी अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन में सामने आए हैं। नए 911 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान होने की जानकारी मिली। साथ ही 3 और मरीजों की मौत की जानकारी मिली। देर शाम जारी बुलेटिन में 1688 मरीजों की पहचान व 19 मरीजों की मौत की जानकारी मिली थी। साथ ही गुरुवार रात 68 और मरीजों की पहचान होने की जानकारी दी गई थी। 658 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया था। इस तरह से दिनभर में 22 मरीजों की मौत हुई है।

दोनों मेडिकल बुलेटिन के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर जिले सर्वाधिक 865 मरीज मिले हैं। इसी तरह बिलासपुर से 270,दुर्ग से 266, राजनांदगांव से 197, रायगढ़ से 114, कबीरधाम से 91, जांजगीर चांपा से 91,कोरबा से 85,बालोद से 78, धमतरी से 71,महासमुंद से 70, बस्तर से 53, जशपुर से 47, सरगुजा से 37,दंतेवाड़ा से 37,सूरजपुर से 31,कांकेर से 29,गरियाबंद से 25,नारायणपुर से 24,बेमेतरा से 21,सुकमा से 20,कोंडागांव से 19,बलरामपुर से 14,कोरिया से 13,मुंगेली से 11,अन्य राज्य से 9, बीजापुर से 8 व बलौदाबाजार से 3 मरीजों की पहचान हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 40634 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें 19608 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 337 मरीजों की मौत हुई है। शुक्रवार को मिले कुल मरीजों को मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केस 20689 हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here