वन अधिकार पट्टा ने वनों की कटाई के लिए लोगों को किया है प्रेरित

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम वन परिक्षेत्र अंतर्गत कारली एवं सियानार में वन विभाग द्वारा लगाये गये सागौन एवं सिवना प्लांटेशन में वृक्षों की अवैध कटाई की जा रही है। वन अधिकार पट्टा मिलने के लालच में लोगों के द्वारा वनों की कटाई कर वन भूमि पर कब्जा करने का काम किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गीदम परिक्षेत्र के सड़र्कल कारली एवं समलूर बीट के सियानार में वन विभाग द्वारा लगाये गये सागौन प्लांटेशन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हुई है। कारली सड़र्कल में पुलिस लाइन हेलिपेड के ठीक पीछे स्थित सागौन प्लांटेशन में पेड़ काटे गए हैं। ठोठापारा निवासियों के मुताबिक हर सुबह आसपास के लोग कुल्हाड़ी लेकर आते हैं और पेड़ काटकर गिरा देते हैं और अंधेरा घिरते ही कटे हुए पेड़ की शाख को उठाकर ले जाते हैं।
प्लांटेशन की देखभाल करने वाले ठोठापारा के पूर्व चौकीदार सुखदेव ने बताया कि तीन साल पहले ही वो चौकीदारी छोड़ चुका है जिसके बाद से पेड़ों की कटाई बढ गई है।

सुखदेव की मानें तो बीटगार्ड कभी प्लांटेशन क्षेत्र में निरीक्षण पर नहीं आते हैं यही वजह है कि बेधडक लोग पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। कारली के सागौन एवं सिवना प्लांटेशन में आज की स्थिति सैकड़ों वृक्षों को काटा जा चुका है, और यह सिलसिला अनावरत जारी है। अवैध कटाई के बाद प्लांटेशन क्षेत्र में अब पेड़ों की जगह केवल ठूंठ दिखाई पड़ रहे हैं। सिवना प्लांटेशन में लगभग सभी पेड़ों को तस्करों ने काट दिया है।
जिले के समलूर बीट के सियानार प्लांटेशन 20 एकड़ में वन विभाग ने सागौन के पेड लगाए थे। जिसमें से आज आधे पेड़ कटाई के भेंट चढ़ चुके हैं। सागौन व सिवना पेड़ों की अवैध कटाई न केवल कारली व सियानार में हुई बल्कि बिंजाम तालाब के नजदीक सागौन प्लांटेशन में भी अवैध कटाई हुई है। वनों की लगातार हो रही कटाई से वनाछादित क्षेत्र विरान होते जा रहे हंै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here