• लड़की बनकर नाबालिग लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर करती थी ब्लैकमेलिंग
  • किन्नर के शिकार बने कई कंगाल हुए तो एक ने आत्महत्या भी की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक आरोपी किन्नर द्वारा लड़की बनकर नाबालिग लड़कों को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाती थी फिर उनका अश£ील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर उनसे रकम वसूला करती है। किन्नर के शिकार बने कई लड़के जहां कंगाल हो गये, वहीं एक की जान भी चले गयी। घटना का उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गयी शातिर किन्नर का नाम लवली वर्मा (22 वर्ष) है। बताया गया कि लवली अक्सर नाबालिग लड़कों को अपना शिकार बनाती थी।

लवली रात के अंधेरे में लड़की बनकर निकलती थी और जिस्म का लालच दिखाकर नाबालिग लड़कों को अपना दिवाना बनाती थी। किन्नर के असली चेहरे एवं खौफनाक इरादे से अंजान लड़के भी उसके झांसे में आ जाते थे। बस इसके बाद किन्नर उन लड़कों को अपना शिकार बनाती थी। किन्नर ब्लैकमेल करने के लिए लड़कों का अश£ील विडियो बनाती थी। संबंध बनाने के दौरान राज खुलने के बाद लड़के को मालूम पड़ता था कि वो किसी साजिश का शिकार हो गये है। किन्नर के इस घिघौने अपराध का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग लड़के के परिजनों ने उसके खिलाफ  ब्लैकमेलिंग और उकसाकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज करायी।

शिकायत में बताया गया कि लवली ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फसाया और फिर उसके साथ संबंध बनाते हुये अश्लील वीडियों बना ली। साथ ही किन्नर ने नाबालिग को अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की डिमांड की।  परिजनों की शिकायत के बाद जब आरोपी किन्नर को सिरगिटटी पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो कई चौकाने वाले खुलासे सामने आये। किन्नर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने तोरवा क्षेत्र के एक नाबालिग को भी अपने प्रेमजाल में फंसाकर 9 मई को उसका अश£ील वीडियो बनाया था जिसे उसने कई वाट्सप ग्रुप में वायरल किया था। जब इस बात की जानकारी नाबालिग को हुई तो उसने लोकलाज के भय से आत्महत्या कर ली थी। इसी तरह किन्नर ने कई लड़कों से काफी रकम ब्लैकमेलिंग कर वसूल चुकी थी। पुलिस किन्नर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here